जीएसएम और जीपीएस लगे प्रवासी पक्षी व्हिंब्रेल को छत्तीसगढ़ में पक्षी विशेषज्ञों ने कैमरे में कैद किया है। यह पहली बार है जब बेमेतरा के गिधवा परसदा में जीएसएम और जीपीएस लगे प्रवासी पक्षी की जानकारी एकत्रित की गई है। व्हिंब्रेल एक प्रवासी पक्षी है, जो लगभग चार से छह हजार किलोमीटर की दूरी तय करके छत्तीसगढ़ पहुंचा है। व्हिंब्रेल के संरक्षण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. सेटेलाइट टैगिंग और जीएसएम, जीपीएस की मदद से व्हिंब्रेल के प्रवास और पैटर्न को लगातार ट्रैक किया जा रहा है। व्हिंब्रेल के ट्रैकिंग कार्य में डॉक्टर हिमांशु गुप्ता, जागेश्वर वर्मा और अविनाश भोई शामिल थे।
Site Admin | मई 19, 2024 7:30 अपराह्न
प्रदेश में जीएसएम और जीपीएस लगे प्रवासी पक्षी व्हिंब्रेल को पक्षी विशेषज्ञों ने अपने कैमरे में कैद किया