मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2024 2:37 अपराह्न

printer

प्रदेश में जल स्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए जल-गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत

प्रदेश में जल-गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान गंगा दशहरा तक संचालित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी ज़िलों में नदीतालाबोंकुओंबावड़ियों सहित जल स्रोतों के जीर्णोद्धार एवं साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। 5 जून को अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया था। मुख्यमंत्री आज देवास जिले के नेमावर और शाजापुर जिले के शुजालपुर में “जल-गंगा संवर्धन” अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी 55 ज़िलों में जन प्रतिनिधियोंप्रशासनिक अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा जन समुदाय द्वारा वृक्षारोपणजल स्त्रोतों की साफ़ सफ़ाई हेतु श्रमदानजल सम्मेलन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल-गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मानस यात्रा में कल रायसेन जिले के ग्राम अमरावद से निकलने वाली रीछन नदी के उद्गम स्थल पहुंचकर नागरिकों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला