मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2024 8:02 अपराह्न

printer

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन की सफलता के लिए जन भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन की सफलता के लिए और इसमें जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निवाड़ी जिले में कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सकेरा भण्डारन में तालाब गहरीकरण तथा जयोरामोरा में नए तालाब के निर्माण संबंधी कार्यों का निरिक्षण किया गया। शहडोल जिले में पानी सहेजने के लिए गांव व कस्बों में अभियान के तहत जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार व पुनर्जीवन का काम चल रहा है। ब्योहारी के ग्राम पंचायत कुआं में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के साथ गहरीकरण का काम किया जा रहा है। तेंदुआ गांव में तालाब के गहरीकरण का काम चल रहा है। कोटमा गांव में नवीन तालाब के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। अशोक नगर में जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1018 कार्य प्रगतिशील है। जिसके अंतर्गत 943 कार्य 16 जून तक पूर्ण कर लिये जायेगें। अभियान के अंतर्गत जिले में 347 नवीन कार्य प्रारंभ किये गये है। जिससे जल संरचनाओं में अधिक से अधिक जल संरक्षण किया जा सके। इसी तरह मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नीमच द्वारा नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी में स्वच्छता श्रमदान किया गया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण संगोष्ठी भी की गई। पन्ना जिले में दहलान चौकी स्थित प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अभियान में 1200 कार्यों का चिन्हांकन किया गया है।