मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 6, 2024 2:44 अपराह्न

printer

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कल से 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आरंभ हो गए

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कल से 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आरंभ हो गए हैं। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने बताया कि प्रत्येक जिले, विकासखंड और पंचायत स्तर पर जल संरचनाओं की मरम्मत, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए जनभागीदारी से गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

   ग्वालियर में जल गंगा संवर्धन” अभियान को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 10 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की है।

   सतना जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोहावल विकासखंड के ग्राम पुरैनी के प्राचीन तालाब से कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले में अभियान का शुभारंभ किया।

   बालाघाट में अभियान के तहत वैनगंगा नदी के तट पर नगर के सामाजिक-स्वयंसेवी,खेल संगठन, धार्मिक संगठनों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर पौधारोपण किया।

    मुरैना में जिले की 478 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य प्रारंभ कराए गए।  

    शिवपुरी की ग्राम पंचायत कांकर में पुराने तालाब पर बंड सफाई अभियान चलाया गया जिसमें जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा और जनपद के कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया।

    डिंडौरी जिले के समस्त जनपद पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हुआ। जिसमें जिले के सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, शासकीय अशासकीय, एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रथम दिन बढ चढकर भाग लिया।

   झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र में स्थित श्रृंगेश्वर धाम मंदिर परिसर में प्रतीकात्मक रूप से वृक्षारोपण कर कलेक्टर नेहा मीना ने अभियान की शुरुआत की गई।

    धार में अभियान का शुभारंभ जिले की जनपद पंचायत नालछा के चंदलाव तालाब  से किया। उन्होंने मांडू में सागर तालाब के किनारे एवं ईको प्वाइंट के सामने पौधारोपण भी किया।

 आगर मालवा में अभियान का शुभारम्भ ग्राम पंचायत निपनिया बैजनाथ से हुआ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला