मई 29, 2024 7:26 अपराह्न

printer

प्रदेश में गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ा

प्रदेश में गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान औरंगाबाद का अधिकतम तापमान सैंतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष दो हजार बारह में जून माह में औरंगाबाद का अधिकतम तापमान छियालीस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल आठ शहरों का अधिकतम तापमान पैंतालीस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। वहीं, नौ शहरों का अधिकतम तापमान इकतालीस डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ बयालीस दशमलव आठ डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला