मई 21, 2024 7:16 अपराह्न

printer

प्रदेश में गर्मी के चलते पिछले डेढ़ महीने में 500 से अधिक जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं

प्रदेश में गर्मी के चलते पिछले डेढ़ महीने में 500 से अधिक जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है। पिछले कल प्रदेश में ऐसी 97 घटनाएं दर्ज की गई है। जिसे देखते हुए आगामी चुनाव के लिए वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी नहीं लगाई गई है। जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं से जहां करोड़ों रूपए की वन संपदा को नुक्सान पहुंचने का अनुमान है वहीं वायु भी प्रदूषित हो रही है। अकेले धर्मशाला सर्कल में सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि वन व दमकल विभाग बुझाने में मुस्तैदी बरत रहा है। वन व दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों से भी आग बुझाने में विभाग की मदद करने की अपील की है।