मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 3, 2025 5:05 अपराह्न

printer

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरी भागों में एक-दो स्थानों पर शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपारलगंज, सीवान और सारण में एक या दो स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस बीच, विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। आज सुबह राजधानी पटना समेत विभिन्न स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। इसके कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

कई रेलगाड़ियां और उड़ाने अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिन में ठंड से राहत की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है। इधर, मौसम विभाग ने जनवरी माह के मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस दौरान राज्य में शीतलहर की आशंका सामान्य या सामान्य से कम रहेगी। वहीं, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और शेष बिहार में सामान्य बने रहने की संभावना है।