मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 3, 2025 1:59 अपराह्न

printer

प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर जारी

प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर जारी है।  भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर में कल शीतल दिन रहा। वहीं नीमच में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया। आगरमालवा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी रायसेन और शाजापुर जिलों के लिए घने कोहरे शीतल दिन और पाला पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।

 

इसके अलावा भोपाल, राजगढ़, नीमच और नर्मदापुरम में शीतल दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में मध्यम से हल्के कोहरे का असर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। गुना जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कल यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया