जुलाई 20, 2024 8:51 अपराह्न

printer

प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं

प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे और आईजी मेरठ जोन नचिकेता झा ने कांवड़ यात्रा तैयारियों के संबंध में बुलंदशहर के सभी अधिकारियों के साथ आज समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि कांवड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखा जाए। उन्हें सुरक्षा और सुविधाएं देना प्रशासन का काम है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविर तथा कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर आईजी जोन नचिकेता झा ने कहा कि रूट डायवर्जन स्थानीय लोगों को अवगत कराते हुए किया जाये। शिविर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच का प्रबंध किया जाये। कांवड़ियों के लिए पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।