प्रदेश में कल 10 जुलाई को मछुआ दिवस मनाया जायेगा। पिछले वर्ष प्रदेश में 3 लाख 42 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया। प्रदेश में इस वर्ष 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने मछुआरों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश में मछली पालन को प्रोत्साहित कर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री पंवार ने कहा कि नीली क्रांति से प्रदेश में आर्थिक क्रांति लाने के ठोस प्रयास किये जा रहे है। इसके लिये अधिक से अधिक लोगों को मछली पालन के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।