मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 1, 2024 2:46 अपराह्न

printer

प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के अंतर्गत 5 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जायेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान चलाया है। प्रदेश सरकार भी लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे राज्य में लगाएगी। प्रदेश में आज से 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है।  ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि आप अपने परिजन को लेकरमाता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएंसरकार उनकी देखभाल करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला