प्रदेश में एक पेड मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अब तक दो करोड़ अस्सी लाख पौधे लगाये गये हैं। वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह अभियान शुरू किया था और बिहार ने तय समय सीमा तीस सितम्बर से पहले ही पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। श्री कुमार ने बताया कि राज्य के बाढ़गस्त अठारह जिलों में पौधों और नर्सरियों की क्षति के लिए मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय वन पदाधिकारियों को एक सप्ताह में नुकसान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गए हैं।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 6:04 अपराह्न
प्रदेश में एक पेड मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अब तक 2 करोड़ 80 लाख पौधे लगाये गये
