मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 1:09 अपराह्न

printer

प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है: राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

आज विश्व पर्यटन दिवस है। देश में पर्यटन को एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र के रूप में देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि पर्यटन न केवल आर्थिक लाभ प्रदान करता है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त साधन है। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा है कि प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

प्रदेश पुरातत्व और भूगर्भीय चमत्कारों का राज्य है। इतिहास और संस्कृति से भरे खजाने में 14 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। हर साल 27 सितंबर को मनाये जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस, का उद्देश्य पर्यटन के महत्व और उसकी सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक भूमिका को पहचानना है। वर्ष 2024 की थीम ‘पर्यटन और शांति’ एक अत्यंत महत्वपूर्ण विचारधारा को दर्शाती है, जिसमें पर्यटन को शांति और सद्भाव का एक माध्यम माना गया है।

 

संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों पर आज विश्व पर्यटन दिवस पर दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 

 

कार्यालय प्रमुख पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय ने अधीन संग्रहालयों, स्मारकों पर निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिये हैं।