अगस्त 19, 2024 4:01 अपराह्न

printer

प्रदेश में आज भी डॉक्टर हड़ताल पर, नहीं लग रही ओपीडी

कोलकाता रेप एंड मर्डर मामले के बाद देश भर में डॉक्टर की हड़ताल जारी है। हिमाचल प्रदेश में आज भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिस वज़ह से ओपीडी नहीं लग रही है और मरीज परेशान हैं। डॉक्टर राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल प्रोटेक्शन एक्ट और राज्य स्तर पर स्टेट हेल्थ प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर अड़े हैं।
 
 
राज्य चिकित्सक अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राणा ने बताया कि इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हिमाचल प्रदेश में भी डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं लेकिन आपातकालीन सेवाएं चल रही हैं। राज्य सरकार भी प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।