मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 2:15 अपराह्न

printer

प्रदेश में आज फिर मौसम के मिजाज़ बदले हुए दिखेंगे

प्रदेश में आज फिर मौसम के मिजाज़ बदले हुए दिखेंगे। निवाड़ी, दतिया समेत कई शहरों में लू का असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर-जबलपुर में आंधी-बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 32 जिलों में लू, आंधी-बारिश का अलर्ट है। इससे पहले कल पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 46 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में कल दिनभर तेज गर्मी रही, लेकिन शाम को आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आंधी, बारिश का दौर बन रहा है। वहीँ, मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। इससे यह समय पर मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला