प्रदेश में आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है। खंडवा में धूनी वाले दादा के दरबार में करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं पहुंच चुके हैं। यहां मेला लगाया गया है साथ ही जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। दादाजी धाम उत्सव में केंद्र पर प्राप्त 5 हजार से अधिक वस्त्र जरूरतमंदों को वितरित किए गए। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर गुरु वंदना सहित कुलगुरु और गुरुजनों का सम्मान किया गया। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुना जिले के विभिन्न विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का आयोजन शासकीय सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्य विद्यालय गुना में किया गया। धार के नित्यानंद आश्रम में नित्यानंद बाप जी का महाअभिषेक किया गया आरती और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस धार में भी गुरु शिष्य परंपरा के अनुसार अनेक आयोजन किए गए।
Site Admin | जुलाई 21, 2024 7:33 अपराह्न
प्रदेश में आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है
