प्रदेश में आगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव व छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नादौन और झंडूता मंडल के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप कसौली विधानसभा क्षेत्र में जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सुलह विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत मंडी संसदीय क्षेत्र के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और लाहौल स्पीति का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आज हमीरपुर के बड़ाघाट, लुहणू और भराड़ी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Site Admin | मई 22, 2024 6:52 अपराह्न
प्रदेश में आगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव व छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर
