मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 9:09 अपराह्न

printer

प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण नमी की मात्रा में कमी आएगी। इसके असर से प्रदेश के तापमान में गिरावट हो सकती है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में करीब 4 डिग्री सेल्सियस और     मध्य तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट के आसार हैं। वहीं, पंद्रह जनवरी से फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा।