मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2024 5:39 अपराह्न

printer

प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में, पांच मई तक राज्य के कई इलाकों में हीट वेव की संभावना

झारखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के कई इलाकों में गर्म हवाओं से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार आगामी पांच मई तक राज्य के कई इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है। केन्द्र के अनुसार दो और तीन मई को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी तथा पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज जिले में हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला