मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 9:02 अपराह्न

printer

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर सभी ने पंच प्रण का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने इस अभियान को 4.50 करोड़ घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

 

उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा को साडे़ चार करोड़ घरों तक पहुँचाने के वृहद संकल्प को हाथ में लिया है। उत्तर प्रदेश के अंदर तिरंगा यात्रा जिस उत्साह के साथ युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में निकाल रहे हैं। छात्रों के द्वारा व्यवसायियों के द्वारा तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा इस अवसर पर जो उत्साह दिखाया जा रहा है ये नए भारत का दर्शन करता है क्योंकि तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है।

इसी क्रम में आज कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं जौनपुर, मेरठ, बलरामपुर, मिर्जापुर, अयोध्या, हापुड़, आगरा में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला