प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधान भवन के गेट नंबर एक पर भी मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की खासतौर पर चर्चा की और कहा कि इसकेे तहत 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 50 लाख युवाओं के रोजगार के नए सृजन को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एक मंडल एक विश्वविद्यालय की संकल्पना साकार हो रही है। अब हम एक जनपद एक विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। लखनऊ में अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय बन कर तैयार है। मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है।
प्रदेश के अलग अलग जिलों में प्रदेष सरकार के मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।