मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2024 7:28 अपराह्न

printer

प्रदेश भर में मनाई जा रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज प्रदेश भर में मनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज लखनऊ के चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि अंत्योदय की प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय से मिलती है, उनके चिंतन में गांव, गरीब, किसान और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उन्नयन के साथ ही महिलाओं का स्वावलंबन भी है।

उधर, कुशीनगर में राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संम्पूर्ण जीवन तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 30 सितम्बर तक चलेगी। जौनपुर में भी भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से खरका कालोनी स्थित दीनदयाल पार्क में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला