इंदौर संभाग के जिलों में प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संभाग में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था जिले वार की जायेगी। साथ ही इन विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की जायेगी। संभाग में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत से ही पढ़ाई में कमजोर बच्चों की पहचान कर उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संभाग के जिलों में संचालित एकलव्य विद्यालयों को सीएम राईज स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह जानकारी संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा स्कूली शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण विभाग की ली गई संयुक्त समीक्षा बैठक में दी गई।
Site Admin | मई 18, 2024 3:03 अपराह्न
प्रदेश भर के जिलों में संचालित एकलव्य विद्यालयों को सीएम राईज स्कूलों की तर्ज पर किया जाएगा विकसित
