मई 5, 2024 6:53 अपराह्न

printer

प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में समाप्त हुआ चुनाव-प्रचार

प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, बैतूल, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इन सीटों पर 7 मई दिन मंगलवार को मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस के साथ ही सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। विदिशा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बिलकिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर लोकसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में भाजपा प्रत्याषी के लिये वोट मांगे। उन्होंने गुना सीट के मुंगावली में जनसभा को भी संबोधित किया। इधर भोपाल से भाजपा प्रत्याषी आलोकष्षर्मा चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। कांग्रेस की ओर से पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी जोबट और खरगोन में पार्टी प्रत्याषियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से अरुण श्रीवास्तव भोपाल में रोड-शो कर रहे हैं। राजगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह कांग्रेस प्रत्याषियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।