प्रदेश के 52 जिलों में प्रथम रेंडमाइजेशन पूरा हो गया है। 18 जिलों में ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया कल संपन्न हुई। इससे पूर्व 21 मार्च को 34 जिलों में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने बताया कि ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई। ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।
Site Admin | मार्च 23, 2024 3:44 अपराह्न
प्रदेश के 52 जिलों में प्रथम रेंडमाइजेशन पूरा हुआ
