छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अधिकारियों – रतनलाल डांगी और संतोष कुमार सिंह को उनके शोध प्रबंध पर दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है। विश्वविद्यालय परिसर में कल 7 अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन अधिकारियों को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। आईपीएस रतनलाल डांगी को नक्सल उन्मूलन में सहायक आरक्षकों की भूमिका विषय पर शोध प्रबंध के लिए और संतोष कुमार सिंह को “संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण प्रयासों की भूमिका और कार्यों की समालोचना“ विषय पर शोध प्रबंध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
Site Admin | अगस्त 8, 2024 7:44 अपराह्न
प्रदेश के 2 आईपीएस अधिकारियों को दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि दी