मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 8, 2024 1:42 अपराह्न

printer

प्रदेश के 16 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज से

प्रदेश के 16 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज से हो रही है। पोलियो के खिलाफ सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। भोपाल जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन ही अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

इसके लिए जिले में कुल 3 हजार 20 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और 6 हजार 75 टीकाकर्मी दवा पिलाने का कार्य करेंगे। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 305 सुपरवाइजरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कटनी में एक लाख 73 हजार 555 बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाई जायेगी। उधर सतना जिले में स्थापित 2622 बूथों में 3 लाख 60 हजार 799 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल द्वारा तैयारियों की जानकारी देते हुये बताया कि जिले में कुल 2622 बूथ बनाये गये है। मैहर जिले में 5 वर्ष तक के 1 लाख 11 हजार 942 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जायेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला