जनवरी 26, 2025 7:33 अपराह्न

printer

प्रदेश के 11 नगर निगमों में से 10 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की

प्रदेश के नगर निगमों में चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। राज्य के 11 नगर निगमों में से 10 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीनगर नगर निगम से निर्दलीय प्रत्याशी जीती हैं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के ज्यादातर नतीजे घोषित होने के साथ ही सबकी नजरें मेयर सीट पर लगी थीं। देहरादून नगर निगम से मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र पोखरियाल को 1 लाख 5 हजार से अधिक वोटां से हराया। देहरादून नगर  निगम के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा के गजराज बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी ललित जोशी को 3 हजार 894 मतों से पराजित किया। पिथौरागढ़ नगर निगम में मेयर सीट पर कांटे की टक्कर में भाजपा की कल्पना देवलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका महर को 17 वोट से हराया।