जुलाई 12, 2024 8:25 अपराह्न

printer

प्रदेश के 1 करोड़ से आधिक उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति योजना और 26 लाख 59 हजार उपभोक्ताओं को अटल कृषि ज्योति योजना से हुए लाभान्वित

प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति योजना और 26 लाख 59 हजार उपभोक्ताओं को अटल कृषि ज्योति योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। अटल गृह ज्योति योजना में प्रदेश के ऐसे सभी घरेलू उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनकी मासिक खपत 150 यूनिट तक है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि अटल कृषि ज्योति योजना से लगभग 26 लाख 59 हजार कृषि उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं।