छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी की छुट्टियों में प्रदेशभर में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के निर्देश पर बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में खेल-खेल में बच्चों को बुनियादी साक्षरता के साथ ही संख्या ज्ञान सिखाया जा रहा है। इस कैम्प में स्पोकन इंग्लिश, कैलीग्राफी, रूबिक्स, साईंस मॉडल, हैंडीक्राफ्ट, योग और ध्यान, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, पेंटिग, बांसुरी वादन, नृत्य, गायन, कठपुतली, मेहंदी, शतरंज, रस्सी कूद, बॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, ताईक्वांडो जैसी अनेक विधाओं को शामिल किया गया है। कैंप का आयोजन सुबह सात से साढ़े नौ बजे तक किया जा रहा है। यह कैंप पूरी तरह स्वैच्छिक है। इसमें कोई भी प्रतिभागी अपनी रूचि की विधा में शामिल हो सकता है।
गौरतलब है कि बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के अलावा मनोरंजन के साथ स्वस्थ वातावरण देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए यह कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
Site Admin | मई 19, 2024 7:24 अपराह्न
प्रदेश के स्कूलों में किया जा रहा है समर कैंप का आयोजन