मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

printer

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगाः शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षण संस्थानों में स्वाधीनता दिवस को बड़े महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों में राष्ट्र भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान अनिवार्य रूप से मनाया जाएगा। इसके तहत कल से से 14 अगस्त के बीच किसी एक दिन तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा।
इधर, भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी महिला कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा पदयात्रा निकालेंगी। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ,वीर सैनिकों को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित करेंगे। शौर्य स्थल के साथ जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता को भी सुनिश्चित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर कैंडल मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।