अगस्त 26, 2024 10:08 पूर्वाह्न

printer

प्रदेश के विभिन्न भागों में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। प्रदेश के विभिन्न भागों में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। राजधानी पटना स्थित इस्कॉन मंदिर समेत विभिन्न कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। रात्रि बारह बजे मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेश वासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि श्रीमद भगवत गीता का उपदेश जीवन प्रबंधन का महानतम दर्शन है और हमे इसका अनुसरण करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि इस अवसर पर लोग श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।