प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। बागेश्वर जिले में पोलिंग पार्टियां, पोलिंग बूथों के लिये रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, पिथौरागढ़ जिले में भी पोलिंग पार्टियां विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। जिले की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
Site Admin | जनवरी 22, 2025 8:48 अपराह्न
प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना