प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान की गई उनकी एक टिप्पणी पर विपक्ष के कड़े विरोध और विभिन्न स्थानों पर आम जनता प्रदर्शन कर प्रेमचंद अग्रवाल से इस्तीफे की मांग कर रही थी, जिसके बाद कल शाम उन्होंने मंत्री पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की और मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा आगे की कार्रवाई के लिए राज्यपाल को भेज दिया है।
इस्तीफा देने से पहले एक प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनके खिलाफ माहौल बनाया गया।