जून 17, 2024 3:10 अपराह्न

printer

प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव जल्द

प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में निकट भविष्य में उपचुनाव होना नियत है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंहराज्यसभा सांसद एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंहपूर्व मंत्री लाखन सिंह यादवविधायक फूलसिंह बरैयाविधायक दिनेश गुर्जर और लोकसभा प्रत्याशी मुरैना सत्यपालसिंह सिकरवार को समिति में शामिल किया गया है।