अक्टूबर 8, 2024 10:09 अपराह्न

printer

प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने लखनऊ में पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत की

प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने आज लखनऊ में पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। श्री सक्सेना ने लखनऊ में कुकरेल नदी के तट पर स्थित सौमित्र वन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगाए गए पेड़ों को पानी दिया और उनकी सुरक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 

हम चाहते है पूरे प्रदेश में हमारे यहाँ जितने पेड़ लगाए गए हैं उनका विशेष ध्यान रखे इस बार के पेड़ माँ के नाम से लगाए गए है और माँ से दुनिया में दूसरी नहीं होती तो इन पेड़ की अच्छी देखभाल करना हमारी सबकी ड्यूटी है। सभी लोगों से जिन्होंने पेड़ लगाए है उनसे मैं आग्रह करता हूँ कि अपने पेड़ों को जरूर देखे तीन महीने का समय ये हमने पेड़ बचाव अभियान पे लगाने के लिए तय कर रखा है और इसमें हम प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जाएँगे और देखेंगे हमारे पेड़ सही है या नहीं। सुरक्षित है या नहीं को पानी मिल रहा है या नहीं जहाँ किसी कमी देखेंगे उसको दूर करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला