मई 19, 2024 7:26 अपराह्न

printer

प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राउंड टेबल इंडिया संस्था के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

छत्तीसगढ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में राउंड टेबल इंडिया संस्था के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्था के कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि राउंड टेबल इंडिया संस्था पूरे भारत में वंचित बच्चों की शिक्षा की अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। संस्था ने पूरे देश में बच्चों के लिए नौ हजार से अधिक कक्षा भवन बनवाए हैं। इसके अलावा खेल मैदान और शौचालय का निर्माण भी कराया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पचास से अधिक स्कूलों में भी करीब ढाई सौ कक्षाएं तैयार की गई हैं।