मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 31, 2024 1:18 अपराह्न

printer

प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी

प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों की ज्योत जलाकर पर्व को मनाया जाना चाहिए। 

 

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि दीपों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाले का संचार करे। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से परिपूर्ण इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी दीपावली की शुभकामनाए दी हैं।