मई 29, 2024 7:28 अपराह्न

printer

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में हिन्दी में पढ़ाई शुरू करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में हिन्दी में पढ़ाई शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यों वाली उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में राज्य स्वास्थ्य समिति के मानव संसाधन प्रभारी राजेश कुमार, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन डॉ. मिथिलेश प्रताप और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्लिनिकल पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र प्रसाद शामिल हैं। यह टीम मध्य प्रदेश जाकर हिन्दी माध्यम से कराये जा रहे शैक्षणिक कार्यों का अध्ययन करेगी। टीम पांच जून तक स्वास्थ्य विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला