दिसम्बर 30, 2024 12:53 अपराह्न

printer

प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना आयेंगे

प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना आयेंगे। दो जनवरी को उन्हें राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई जायेगी। राजभवन में आयोजित समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. बिनोद चंद्रण उन्हें शपथ दिलायेेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चौबीस दिसम्बर को उन्हें बिहार का नया राज्यपाल मनोनीत किया था। इससे पहले वे केरल के राज्यपाल थे।