मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 3, 2025 1:56 अपराह्न

printer

प्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और कपिल परमार प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा

प्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और कपिल परमार प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस बड़ी उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार को हासिल करने के काबिल बनाया है। रुबीना जबलपुर की रहने वाली है और कई साल से एमपी शूटिंग एकेडमी भोपाल में ट्रेनिंग ले रही हैं, वहीं कपिल परमार सीहोर के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी पेरिस पैरालंपिक 2024 के मेडलिस्ट हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 राष्ट्रपति द्वारा 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में दिए जाएंगे।