जून 4, 2024 3:09 अपराह्न

printer

प्रदेश के चौदह मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती हो रही है

प्रदेश के चौदह मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती हो रही है।  राजमहल लोकसभा सीट के लिए साहिबगंज, कोडरमा सीट के लिए गिरिडीह, गिरिडीह सीट के लिए बोकारो, सिंहभूम सीट के लिए चाईबासा और लोहरदगा सीट के लिए गुमला में मतगणना केंद्र बनाया गया है।

राजमहल सीट के लिए तेईस, दुमका सीट के लिए चौबीस, गोड्डा सीट के लिए  छब्बीस, चतरा सीट के लिए सताईस , कोडरमा  सीट के लिए  सताईस, गिरिडीह सीट के लिए  उन्नीस, धनबाद सीट के लिए पच्चीस, रांची सीट के लिए बीस, जमशेदपुर सीट के लिए इक्कीस, सिंहभूम सीट के लिए  चौबीस, खूंटी सीट के लिए  सोलह, लोहरदगा सीट के बीस, पलामू सीट के लिए बाईस और हजारीबाग सीट के लिए पच्चीस राउंड तक मतों की गिनती होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला