चतरा लोक सभा सीट पर कल होने वाले मतदान से पहले जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने कहा है कि जिले के दो सौ पंचानबे बूथों पर अतिरिक्त मतदान कर्मी लगाए गए हैं। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए 148 माइक्रो आब्जर्वरों की तैनाती की गई है। मतदान के दिन जिले के सभी बूथों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग भी की जायेगी। इधर जिले के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि चतरा जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। जिले के सभी बूथों पर प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं । पोलिंग पार्टी के वाहनों पर निगरानी रखने के लिए जीपीएस भी लगाया गया है।
Site Admin | मई 19, 2024 4:42 अपराह्न
प्रदेश के चतरा लोक सभा सीट पर कल होगा मतदान, सभी बूथों पर प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात