प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश का किसान अब आत्मनिर्भर होने जा रहा है। यहां के किसानों ने अन्न उत्पादन में ही नहीं बल्कि बीज उत्पादन में भी अगण्य स्थान प्राप्त किया है। इसके लिये किसानाों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि मंत्री वाराणसी के गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल में वाराणसी-विन्ध्याचल और प्रयागराज मण्डल की संयुक्त खरीफ बैठक में अध्यक्षीय सम्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसान की समस्याओं के निदान के साथ-साथ उनकी फसल पैदावार को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिये किसानों को कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारी दी जा रही है साथ ही साथ उन्हें कृषि से जुड़े नवीनतम उपकरण भी प्रदान किये जा रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके बारे में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।
Site Admin | जून 24, 2024 7:30 अपराह्न
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की राज्य सरकार किसान की पैदावार को बढ़ाने का प्रयास कर रही है
