जुलाई 19, 2024 7:50 अपराह्न

printer

प्रदेश के कई जिलों मे बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार

प्रदेश के कई जिलों मे बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है। हालांकि अभी भी लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, हरदोई, अयोध्या, बदायूं, देवरिया, उन्नाव और महराजगंज ज़िलों के सोलह सौ से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर घटा है, फिर भी वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती और गोंडा में क्वानो खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड बटालियन तैनात हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन द्वारा राहत सामग्री बांटी जा रही है।