जून 25, 2024 8:41 अपराह्न

printer

प्रदेश के कई जनपदों में आज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई

प्रदेश के कई जनपदों में आज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। अम्बेडकर नगर, बदायूं, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने कल से अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना है।

 

वहीं गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, मऊ, और अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला