मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 28, 2025 3:47 अपराह्न

printer

प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है

प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी पटना समेत दक्षिणी हिस्सों में अच्छी धूप खिली हुई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश स्थानों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

 

हालांकि डेहरी, छपरा, मोतिहारी, जमुई, बक्सर, बांका, दरभंगा और गया जिले में न्यूनतम पारा अभी भी दस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। आज रोहतास का डेहरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का न्यूनतम तापमान छह दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान बारह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।