अप्रैल 21, 2025 12:10 अपराह्न

printer

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बने रहने की संभावना

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बने रहने की संभावना है। कल सर्वाधिक तापमान सीधी में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शिवपुरी और टीकमगढ़ में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने दमोह, सागर, सीधी, शिवपुरी, गुना और रतलाम में लू चलने के लिए अलर्ट जारी किया है।