प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने इस दौरान पटना समेत चौदह जिलों में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिन के लिए राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में कई स्थानों पर भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान छियालीस दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान बयालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि पंद्रह जून से प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है।
Site Admin | जून 12, 2024 3:59 अपराह्न
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
