मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2024 6:59 अपराह्न

printer

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पन्द्रह से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान तैंतालीस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान अड़तीस दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. पटेल ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट का पूर्वानुमान है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि आज राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्म रात्रि का पूर्वानुमान है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमल का राज्य के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों मेें कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने का पूर्वानुमान है।